डेस्क। क्या गर्मियों में आपको पिंपल्स निकलने की समस्या है। ऐसा हार्मोन चेंजेस, त्वचा की सफाई ठीक से न करना, चेहरे पर क्रीम, तेल लगाना, स्किन का ऑयली होना, अधिक मात्रा में वसायुक्त खाने का सेवन करना, खाने पीने की गलत आदत या धूप में ज्यादा देर में रहने के कारण चेहरे पर पिंपल्स निकलना आम समस्या है। नीम का इस्तेमाल करके इनसे निजात पाई सकती है।
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए नीम, पुदीना और शहद का फेस पैक लगाएं। फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की कुछ पत्तियों और नीम की पत्तियां को अच्छे से पिस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर मिक्स करें। तैयार पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाएं। अगर इसको लगाने के बाद चुनचुनाहट हो रही है तो परेशान न हो।
1 खीरा लें इसको अच्छे से धो लें। उसको अच्छे से पीसकर उसका रस निकाल लें। अब इसमें नीम का पाउडर डालकर मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। नीम की ताजी पत्तिया लें अब इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को 10 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। इसको लगाने से अत्यधिक तेल बाहर निकल जाता है।
सी सॉल्ट और नीम की पत्तियों को पीसकर एक पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक के लिए लगाए रखें।
पपीता और नीम का फेस पैक लगाएं। पैक बनाने के लिए पपीते का पल्प निकाल लें। अब इसमें नीम का पाउडर मिलाएं। इसको चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। आधे घंटे तक लगाने के बाद धो लें।
लहसुन, नारियल तेल और नीम सबसे अच्छा ऑप्शन है। इन तीनों से बने पेस्ट को 1 महीने तक लगाने से झाइयां, मुंहासे और एक्ने के दाग भी मिट जाएंगे।