लखनऊ। क्वीनमेरी अस्पताल में कैंसर से पीडि़त महिला मरीज की तीमारदार पर पंखा गिरने से सिर, हाथ और पैर में चोट आ गई है। घायल महिला का ईलाज कराया गया है।
पंखा गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार कैंसर पीडि़त महिला मरीज शांति का क्वीन मेरी में इलाज चल रहा है। रविवार सुबह अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर बने 20 बेड वाले कैंसर वार्ड वन के ऊपर छत पर लगा पंखा गिर गया। पंखा गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई साल पुरानी अस्पताल की इमारत की छतें सीलन के कारण कमजोर हो गई हैं जिससे वार्डों में पंखों के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। बीते साल भी छत का पंखा गिरने से नवजात बच्ची घायल हो गई थी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका ने आदेश दिए
क्वीनमेरी अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. एसपी जयसवार ने बताया कि पंखा गिरने से घायल महिला का इलाज कराया गया है। पखों और कूलरों को ठीक कराने और उनकी जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं।