लखनऊ। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी इंजार्च ऑफीसर ने एक गर्भवती की डिलिवरी करवाई है। बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा के चलते महिला झलकारी बाई अस्पताल जा रही थी। डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
यह हुआ था
प्रसूताओं को सिविल अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है। हजरतगंज निवासी पूजा को गुरुवार शाम अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन पीडि़ता को झलकारी बाई अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में सिविल अस्पताल के पास गर्भवती को तेज दर्द होने लगा। परिवारीजन गर्भवती को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे।
इस दौरान वार्ड में मौजूद इमरजेंसी इंजार्च ऑफिसर डॉ. संध्या तत्काल गर्भवती को ओटी में ले गईं, जहां उन्होंने नॉर्मल डिलिवरी करवाई। डिलीवरी के बाद प्रसूता को झलकारी बाई अस्पताल में भेज दिया गया। पूजा की डिलिवरी करवाने पर पति विष्णुनाथ ने डॉ. संध्या और पूरे स्टाफ टीम का आभार व्यक्त किया।