लंदन। एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे खगोलविदों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहायक सिद्ध हो सकती है। ब्रिटेन की प्लाइमाउथ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कृत्रिम तंत्रिका नेटवर्क (एएनएन) का उपयोग कर ग्रहों को पांच श्रेणियों में बांटा। यह वर्गीकरण मौजूदा पृथ्वी, प्रारंभिक पृथ्वी, मंगल, बुध या शनि के चंद्रमा टाइटन के आधार पर किया गया। इन सभी स्थानों पर वातावरण है और सौर मंडल में जीवन के लिए ये स्थान सर्वाधिक अनुकूल है।
विश्वविद्यालय के क्रिस्टोफर बिशप ने कहा कि फिलहाल हमारी रुचि एक काल्पनिक, बुद्धिमान, सौरमंडल में मौजूद अन्य ग्रहों का विश्लेषण करने वाले अंतरिक्ष यान को प्राथमिकता देने के लिए इन एएनएन में है। उन्होंने कहा कि भविष्य में रोबोटिक अंतरिक्ष यान में प्रौद्योगिकी के उपयोग की जरूरत पड़ेगी। एएनएन ऐसे तंत्र हैं जो मानव मस्तिष्क की तरह समझने की कोशिश करता है।