लखनऊ। धन्वन्तरि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित धन्वन्तरि सेवावर्ती कार्यकर्ता मिलन समारोह-19 पूरी भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप्र सरकार की कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोगों को सम्मानित किया। डॉ. रीता जोशी ने कहा बीमारों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा बहुत पुनीत कार्य है। भारत नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत को प्रतिपादित करने वाला देश है। ऐसे में इन नि:स्वार्थ सेवाकर्मियों का सम्मान नारायण के सम्मान से कम नहीं है।
सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य
विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने कहा नि:स्वार्थ भाव से सेवाकार्य करने वालों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। धन्वन्तरि सेवा संस्थान ने ऐसे लोगों का सम्मान समारोह आयोजित कर उनके कार्यों को नया आयाम दिया है। धन्वन्तरि सेवा संस्थान के संरक्षक डॉ. सौरभ गर्ग ने कहा नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा मरीजों के चेहरे पर मुस्कान व दिल में संतोष का भाव उत्पन्न करती है जो उन्हें जल्द ठीक होने में मदद करता है।
डॉ. सूर्यकांत ने कही ये बात
इस अवसर पर धन्वन्तरि सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. सूर्यकांत ने कहा कि मरीजों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने वाले स्वयं सेवकों का सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारा संस्थान इन लोगों की हौसला अफजाई के लिए हमेशा खड़ा रहेगा। मंत्री स्वाति सिंह, नानक चंद लखमानी, मेयर संयुता भाटिया विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव, साकेन्द्र प्रताप वर्मा व अविनाश त्रिवेदी के अतिरिक्त चिकित्सक डॉ. एमएलबी भट्ट, डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. राजीव लोचन गुप्ता, डॉ. एके सिंह, डॉ. एचएस दानू, डॉ. आशुतोष दुबे, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एमएल भार्गव, डॉ. निर्मला पन्त, डॉङ हिमांशु, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. विजय कुमार सहित आदि लोग मौजूद थे।