डेस्क। कहते हैं कि रोज अगर आप एक सेब खाएं तो बीमारियों से दूर रहेंगे। वैसे तो कोई भी फल नुकसानदेह नहीं है लेकिन एक फल ऐसा भी है जिसका बीज खाने से आपको डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है। तो जानें वह कौन सा फल है। तो वह फल है सेब, इसलिए सेब खाएं लेकिन खाने से पहले इसके बीज निकाल लें।
सेब में में एमिगडालीन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो ह्यूमन डाइजेस्टिव एंजाइम के संपर्क में आने पर साइनाइड बनाता है। एमिगडालीन में साइनाइड और शुगर दोनों होते हैं और मानव शरीर में जाने के बाद यह हाइड्रोजन साइनाइड में बदल जाते हैं।
साइनाइड मानव शरीर में आक्सीजन की सप्लाई को रोकता है और यही केमिकल सेब की बीजों में पाया जाता है। 200 ग्राइन्ड सेब के बीज यानी एक कप मानव शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये सीधे आपके दिल और ब्रेन पर प्रभाव डालते हैं।