लखनऊ। केजीएमयू के लिए दोहरी खुशखबरी है। केजीएमयू के ही एक डॉक्टर गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डॉयरेक्टर पद पर नियुक्त किए गए। वहीं केजीएमयू प्लॉस्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. विजय कुमार को अयोध्या मेडिकल कॉलेज का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है।
डॉ. नवनीत बस्ती मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य
विभाग के डॉ. नवनीत कुमार को बस्ती मेडिकल कॉलेज का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश दुबे ने आदेश जारी कर दिया है। सात दिनों के भीतर दोनों डॉक्टरों को पद गृहण करने का निर्देश दिया गया है।