बाराबंकी। उत्तर प्रदेश इण्डियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रयागराज में 41 वीं स्टेट डेंटल कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इसमें अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस से जिले के प्रतिष्ठित दन्त चिकित्सक डॉ0 मो0 शुऐब को आई0डी0ए0 यू0पी0 स्टेट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मुरारी शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ0 सचिन प्रकाश ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
दन्त चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य
यह अवार्ड उन दन्त चिकित्सको को दिया जाता है जो दन्त चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे होते हैं। स्टेट डेंटल कांफ्रेंस का आयोजन 16 से 18 नवम्बर तक प्रयागराज में हुआ। इसमें प्रत्येक जिले के आई0डी0ए0 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। जिले से भी एसोसिएशन के कई पदाधिकारी शामिल हुये थे। अवार्ड प्राप्त करने पर उनको जिले के डॉ0 एन0के0 गुप्ता, डॉ0 कुमार आदित्य , डॉ0 सत्यमित्र, डॉ0 इष्ट वर्मा, डॉ0 निरज गुप्ता आदि प्रमुख लोगों ने बधाई दी।