डेस्क। हम अपनी आंखों से दुनिया की हर खूबसूरत चीज देख सकते हैं लेकिन कुछ गलतियों को कारण आंखों की रोशनी कम होनी शुरू हो जाती है। कुछ लोग चीजों को आसानी से देख नहीं पाते, वैसे तो बढ़ती उम्र में इस तरह की परेशानी आना आम बात है लेकिन कुछ छोटे बच्चों की आंखें कमजोर होने से ज्यादा मुश्किल होती है। आइए जानते हैं कि कैसे आंखों की कम होती रोशनी को ठीक किया जा सकता है।
हल्के हाथों से 1-2 मिनट के लिए आंखों की मालिश करें। आंखें बंद करके इन पर हल्के से अंगुलियों को गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से आंखों का ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा और आंखों के आसपास की मांसपेशियों को भी आराम मिलेगा।
कंप्यूटर, किताबें, मोबाइल आदि को लगातार देखने से आंखें थक जाती हैं। जिससे लालगी, जलन, आंखों से पानी का निकलना, धुंधला या फिर डबल दिखाई देना जैसी दिक्कतें आनी शुरू होने लगती हैं। ऐसे में अपनी आंखों को एक जगह पर टिकाई रखने के बेहतर है कि इन्हें थोड़ा आराम दें। आंखों पर ठंड़े पानी की छींटे मारें और कुछ देर बंद करके बैठ जाएं।
खाने में प्रोटीन और विटामिन ए युक्त आहार को डाइट में शामिल करें। फल, कॉड लिवर ऑयल, सब्जियां, दूध, डेयरी प्रॉडक्टस, ब्लूबेरी, बादाम, अंगूर आदि खाएं।
गर्मी के मौसम में या फिर बाहरी वातावरण में प्रदूषण के कारण आंखों का पानी सूखने लगता है। इसके लिए दिन में भरपूर पानी पीने की आदत डालें। मुंह में पानी भरकर आंखों में ठंड़े पानी की छींटे मारे।
कुछ लोग मीठा खाना बहुत पसंद करते हैं। यह सेहत के साथ-साथ आंखों को भी नुकसान पहुंचाता है। आंखें स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चीनी का सेवन कम कर दें।