लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में रविवार को चंद्रशेखर सेवा संस्थान इंदिरा नगर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। इसमें तमाम लोगों ने रक्तदान करते हुए जनता को भी रक्तदान के लिए जागरूक करने के लिए संकल्प लिया। सभी सदस्यों को चिकित्सालय द्वारा प्रमाण पत्र दिया।
ये थे मौजूद
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष वेद प्रकाश के साथ विजय विक्रम सिंह (सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड) रोहित सिंह, रितेश मल्ल, आदर्श मिश्र, हिमांशु सिंह, सच्चिता नन्द मिश्रा, रवि सिंह, अभिनव, रवि मौर्या, विशाल गुप्ता, गौरव वर्मा, राजेश सिंह, अध्यानंद सिंह, अनुभव त्रिपाठी, वेदांत शुक्ला, आशीष मौर्या, विशाल गुप्ता, रितेश कन्नौजिया, अनुराग सिंह, दीपक आदि लोग उपस्थित थे।