डेस्क। गर्भावस्था में उल्टी होने को सामान्य माना जाता है अगर आपको जरूरत से ज्यादा और उल्टी आती है तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताते हैं जिसे अपनाकर आप गर्भावस्था में उल्टियों की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं।
गर्भावस्था में शरीर की पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। अगर आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीती हैं तो आप उल्टी व जी मचलाना जैसी बहुत सी चीजों से निजात पा सकती हैं।
अगर आपको उल्टी जैसा महसूस हो रहा है तो इस दौरान अदरक का सेवन कर सकती हैं। अदरक पेट में अम्लीय स्त्राव को रोकने में मदद करता है, और यही अम्लीय स्त्राव उल्टी का एक मुख्य कारण होता है। इसके सेवन के लिए आप अदरक के एक टुकड़े को चूस सकती हैं या फिर आजकल मार्केट में अदरक की टॉफी भी मिलती है, आप चाहें तो उनका भी सेवन कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप अदरक के रस में शहद मिलाकर उसका सेवन करें। इससे आपको मितली के अहसास या उल्टी से काफी हद तक आराम मिलेगा।
पुदीने में मेन्थॉल पाया जाता है और मेन्थॉल की गंध और स्वाद शरीर के तापमान को कम करने के साथ मितली के अहसास को भी खत्म करता है। इसके सेवन के लिए आप एक कप गर्म पानी लें और इसमें मु_ीभर पुदीने की पत्तियों को दस मिनट के लिए डालकर छोड़ दें। अब आप इस पानी को छानें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आप इस पानी का प्रयोग प्रतिदिन कर सकती हैं।
नींबू का रस न सिर्फआपको मितली व उल्टी से आराम दिलाता है, बल्कि इसमें बहुत से विटामिन्स भी पाए जाते हैं जो आपके बेहतर स्वास्थ्य में भी अपना सक्रिय योगदान देते हैं। खासतौर से, इसमें मौजूद विटामिन सी गर्भवती स्त्री और उसके अजन्मे बच्चे दोनों के लिए ही बेहद लाभकारी होता है। इसके सेवन के लिए आप एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़ें। साथ ही इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करके इसका सेवन करें।