डेस्क। अगर आप बढ़ती उम्र में भी जवां दिखने चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने आपको जवां दिखा सकते हैं। घर में आप खाना तो पकाते ही होंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं घरेलू नुस्खे की। आप लो लौंग का नाम तो सुने ही होंगे। इस लौंग के तेल का प्रयोग औषधि में भी करते हैं। दांत दर्द और खांसी होने पर भी इसके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
खासियत
लौंग में एंटी-बैक्टीरियलए एंटी-फंगल गुण पाया जाता है। इसके अलावा ये एंटी-ऑक्सीडेंट का काम भी करती है। इसका प्रयोग त्वचा की देखभाल के लिए भी किया जाता है।
लौंग का तेल, मुंहासों को पनपने से रोकता है। इसके साथ ही लौंग के तेल की नियमित मसाज से कील-मुंहासों की वजह से बने दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं। रोज रात को लौंग के तेल की मसाज करें। इसके मसाज से एक ओर जहां त्वचा में कसावट आती है वहीं झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं।
और भी हैं फायदे
लौंग का तेल बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। लौंग के तेल में नारियल का तेल मिलाकर बालों में लगाने से बाल जल्दी सफेद नहीं होते। इनका झडऩा भी कम होता है। हालांकि सिर्फ लौंग का तेल लगाना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लौंग के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर ही लगाएं।