डेस्क। मिर्च खाने से बहुत से लोग इसके तीखेपन के चलते कतराते हैं। लेकिन इसका तीखापन आपको मीठा लाभी भी देता है। खासकर महिलाएं इसका सेवन जरूर करें और जानें क्या हैं फायदे। मिर्च न सिर्फ खाने को लजीज बनाती है, बल्कि स्तन कैंसर के इलाज में भी मददगार साबित हो सकती है। काली, हरी और लाल मिर्च के तीखेपन के लिए यही तत्व जिम्मेदार होता है।
शोधकर्ता के मुताबिक कैप्सासिन स्तन कैंसर के सबसे घातक रूप ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से भी निजात दिला सकता है। यह तत्व कैंसर कोशिकाओं में मौजूद रिसेप्टर को सक्रिय करता है। इससे कीमोथेरेपी में इस्तेमाल दवाएं ज्यादा प्रभावी ढंग से कैंसर कोशिकाओं को निशाना बना पाती हैं। इससे मरीजों पर कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के साइडइफेक्ट घटाने में भी मदद मिलेगी।





















