डेस्क। आपके बच्चे अगर स्मार्टफोन पर घंटों समय बिताते हैं। उनकी आंखों की रोशनी कमजोर पडऩे की संभावना ज्यादा रहती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बच्चे हर रोज कम से कम दो घंटे बाहर सूरज की रोशनी में खेलते हैं तो उनकी आंखें कमजोर होने से बच सकती हैं। इस रोग में पास की नजर कमजोर होती है। इसमें पास की चीजें धुंधली दिखाई देती हैं।
इस कारण दूर की वस्तुओं का प्रतिबिंब स्पष्ट नहीं बनता और चींजें धुंधली दिखती हैं। इसका कारण आंखों के लिए प्राकृतिक रोशनी की कमी है।
बच्चों को जितना हो सके उतने अधिक समय के लिए बाहर खेलने के लिए लेकर जाएं। एक हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार आज के समय में बच्चों के बीच निकटदृष्टि दोष की समस्या आम बात हो गई है। उन्होंने कहा कि निकटदृष्टि दोष को रोकने का सही तरीका बाहर अधिक से अधिक समय बिताना है। इसमें दो घंटे बाहर बिताने से बच्चों में इस बीमारी को बढऩे से रोका जा सकता है। इसके साथ ही बच्चों को ओमेगा-3 की डाइट देना जरूरी है।