दिल्ली। क्या आपको गर्म पानी पीने के फायदे पता है। आपका जवाब होगा हां। लेकिन गर्म पानी पीने के कुछ साइड इफेक्ट भी है और यह बिल्कुल सच है। मानव शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। यह आप जानते होंगे कि पानी एक दिन में कम से कम 3 लीटर पीना चाहिए।
इसके अलावा आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा गर्म पानी पीने से बीमारियां दूर होती है। सबको गर्म पानी पीने के फायदों के बारे में तो पता होता हैए लेकिन इसके साइड भी होते हैं।
ये है नुकसान
ज्यादा गर्म पानी से होठ जल जाते हैं। तो जब भी पानी पीएं तो छोटे घूंट के साथ गुनगुना पानी पीएं। गर्म पानी पीने से शरीर के आंतरिक अंग जल सकते है, क्योंकि गर्म पानी का तापमान आपके शरीर के अंग से बिलकुल अलग होता है। तो पानी का तापमान चेक कर लें। किडनी शरीर के टॉक्सिन निकालने का काम करती है। मगर जरूरत से ज्यादा पानी पीने से किडनी खराब हो जाती हैए क्योंकि किडनी पर दबाव पड़ता है। गर्म पानी बिना प्यास के पीने की वजह से आपके दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। सोते हुए गर्म पानी नहीं पीना चाहिए। इसकी वजह से आपकी रात की नींद खराब होती है। ठंड का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और हल्की बीमारी होना लाजमी है। इन समस्याओं में अगर आप दवाई नहीं लेना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें। अगर स्वाद के तौर पर देखा जाए तो गर्म पानी पीने में अच्छा नहीं लगता। लेकिन ठंडियों में ही क्या हर मौसम में गर्म पानी पीने से लाभ मिलता है। इसे नियमित रूप से कई गंभीर बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
ये हैं फायदे
गर्म पानी पीने से वजन कम होता है। गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से बहुत जल्द फैट बर्न होता है। अगर आपको छाती में जकडऩ और जुकाम की समस्या बनी रहती है, तो गर्म पानी से ये समस्या ठीक हो जाएगी।
लड़कियां पीरियड्स के टाइम होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी पीएं या पेट की सिंकाई करें। दर्द कम हो जाएगा। शरीर जल्दी डिटॉक्स हो जाता है, जिसकी वजह से पाचन-क्रिया सही रहती है। गर्म पानी के नियमित सेवन से चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और चेहरे पर निखार आता है। गर्म पानी बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसके सेवन से बाल चमकदार होते हैं और उनकी ग्रोथ अच्छी रहती है। अगर पेट में गैस की समस्या है, तो गर्म पानी इस समस्या को दूर कर देगा। गर्म पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। सॉफ्ट ड्रिंक की जगह गुनगुना पानी पीने से शरीर को जल्दी एनर्जी मिलती है। गर्म पानी पीने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर हो जाती है।