लखनऊ। स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता लाने के लिए विजयादशमी पर्व पर स्तन कैंसर जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का आयोजन केजीएमयू की डॉ. गीतिका नंदा ने किया।
इसी क्रम में शनिवार को चांसलर क्लब, आशियाना में दशहर महोत्सव के साथ ही स्तन कैंसर जागरुकता अभियान चलाया गया।
दो हजार लोगों ने लिया भाग
जिजीविशा सोसायटी और आरोग्य भारती के साथ मिलकर इस आयोजन को किया गया। इस आयोजन में दो हजार लोगों ने भाग लिया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया विशिष्ठ अतिथि रहीं। इस प्रोग्राम के तहत एक फैशन शो का भी आयोजन किया गया।