नई दिल्ली। संतुलित आहार से बेहतर कोई औषधि नहीं है। हमें औषधि की जरूरत तभी होती है जब हम शरीर को जरूरी पोषक तत्व की आपूर्ति नहीं कर पाते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा कोई तत्व हमारे शरीर में हो जाता है जो नुकसानदेह बन जाता है।
खान-पान का ध्यान रखना जरूरी
शारीरिक सौष्ठव बनाए रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि चेहरे की खूबसूरती भी सौंदर्य प्रसाधन से नहीं बल्कि उत्तम व संतुलित आहार से दमकती है।
भोजन से ही हमारे शरीर को रोगों से लडऩे की ताकत मिलती है। शरीर की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत हो तो रोगों का खतरा कम रहता है।
तब होगा नुकसान
देर तक भूखे रहना और एक ही बार में बहुत ज्यादा खा लेना शरीर के लिए नुकसानदेह है। हमें थोड़ा-थोड़ा करके कई बार खाना चाहिए ताकि पेट खाली न रहे। पेट खाली रहने से गैस बनती है। वहीं एक बार बहुत खा लेने से भी पाचन ढंग से नहीं हो पाता है।
तेल खाना जरूरी
तेल खाने को लेकर आजकल लोग परहेज करते हैं मगर तेल खाना जरूरी है क्योंकि तेल में जो पोषक तत्व है वह दूसरे खाद्य पदार्थ से नहीं मिल सकता है। खाद्य तेल बदल-बदल कर खाना चाहिए क्योंकि हर तेल में एक जैसे तत्व नहीं होते हैं। कई प्रकार के खाद्य तेल खाने से कई प्रकार के वसा तत्व की आपूर्ति होती है। नारियल तेल स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है।
ये जानें
रेडीमेड भोजन से दूर रहना चाहिए। जंक फूड स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। खासतौर से बच्चों को जंक फूड खाने की आदत नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने ताजा फल, सब्जियां और मोटे अनाज को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।