डेस्क। कुछ महिलाओं और लड़कियों को पीरियड के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोन के असंतुलन की वजह से त्वचा पर पाए जाने वाले कोष अत्यधिक तेल का रिसाव करते हैं, जिसके चलते मुंहासे आते हैं। अगर आपको भी यह समस्या है तो हम इससे बचने के कुछ घरेलू उपाए बता रहे हैं। ऐसा नहीं कि यह मुंहासे रह जाते हैं मासिक धर्म खत्म होते ही वो साथ चले भी जाते हैं।
आप यह जानरते होंगे कि पीरियड्स के पहले और दौरान लड़कियों में हॉर्मोनल चेंजेस आते हैं। इसके कारण भी पिंपल्स हो सकते हैं। अधिक तैलीय होने के कारण चेहरे पर मुहांसे आने का एक प्रमुख कारण है। अगर माहवारी के समय आपको मुहांसे आते हैं, तो इसका एक कारण यही हो सकता है। अगर आपकी त्वचा पीरियड के दौरान अधिक तैलीय हो जाती हैए तो पहले से ही तैयार रहे और तैलीय त्वचा के लिए एक अच्छे फेसवाश से दिन में 2-3 बार अपना चेहरा धोएं। ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर यूज करें अगर आपको रोजाना मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करने की आदत है तो तेलीय मॉइस्चराइजर की बजाय आयल फ्री या जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
दूध और दही से बचें
इसके अलावा आप पीरियड आने से पहले दूध और दही जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन भी कम कर दें। अपनी त्वचा में प्राकृतिक रूप से नमी बनाए रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं। इससे आपको शायद किसी बाहरी मॉइस्चराइजर की जरूरत ही न पड़े।
ऐसे बहुत से मौके हैं जब लड़कियों को मेकअप करने की जरूरत पड़ सकती है लेकिन पीरियड्स के दौरान आने वाले मुंहासों से बचने के लिए हैवी मेकअप लगाने से परहेज करें। हैवी मेकअप आपके त्वचा के छिद्रों को भर देते हैं और उनमें पाए जाने वाले रसायन आपके लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। फल और सब्जियां इसके अलावा आप ताजा फल और सब्जियों का भी सेवन करें। इससे आपकी त्वचा में तेल का रिसाव नियंत्रित रहेगा और आपको मुंहांसे भी नही आएंगे। इसके अलावा आपके पेट का साफ रहना भी बेहद जरूरी है। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। अत: यदि आपका पेट साफ नहीं है तो मुहांसे होने की संभावना बढ़ जाती है।
आप मुंहासों से बचने के प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल के रिसाव को नियंत्रित रखने के लिए आप निम्बू के रस को त्वचा पर लगायें। इससे आपको मुंहासे आने कम हो जाएंगे।