लखनऊ। देश में बढ़ती हुयी जनसंख्या बड़ी समस्या है। इसक मुख्य कारण अशिक्षा, गरीबी, पितृ सत्तात्मक विचारधारा, बाल विवाह है। इस समस्या को लेकर सभी में समझ विकसित करना बहुत जरूरी है। गुरु नानक गल्र्स डिग्री में सिफ्सा के सहयोग से मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने ‘ड्रेसिंग हेल्थ इश्यूस ऑफ यूथ बाय स्टेब्लिशिंग यूथ फ्रेंडली सेंटर्स इन डिग्री कॉलेज रनिंग एनएसएस’ के अंतर्गत कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का विषय था- भारत में बढ़ती जनसंख्या का उन्नति में योगदान या बाधक।
इन्होंने यह कहा
बढ़ती जनसंख्या के पक्ष में बोलते हुये महिमा, रिदम मिश्रा, अभिलाषा, अदिति ने कहा कि यह हमारे लिए संसाधन की तरह है। जब जनसंख्या अधिक होगी तो युवा भी अधिक होंगे जो कि देश के आर्थिक विकास में अपना सहयोग देंगे। आज का युवा जागरूक है कि उसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग इस तरह से करना चाहिए कि हमारी आने वाली पीढिय़ां भी इनका उपयोग कर पाएं।
प्राकृतिक असंतुलन हो रहा
विषय के विपक्ष में बोलते हुये सिमरन, दामिनी, यशी व नूपुर ने कहा कि जनसंख्या बढऩे के साथ ही देश भुखमरी, कुपोषण, बेरोजगारी जैसी अनेक समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। सरकार द्वारा तो अनेक प्रयास किया जा रहे हैं लेकिन समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। लोगों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं। जनसंख्या के लगातार बढऩे से प्राकृतिक संसाधनों में निरंतर कमी आ रही है। प्राकृतिक असंतुलन हो रहा है। हम जनसंख्या को नियंत्रित कर इन समस्याओं से पार पा सकते हैं।
पुरुषों की सहभागिता बहुत कम
सिफ्सा की उप महाप्रबंधक (डीजीएम) रीता बनर्जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा उत्तर प्रदेश में परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बहुत कम है। यह पुरुषों के लिए भी उतना ही जरूरी है जितना कि महिलाओं के लिए। आप की यह जिम्मेदारी बनती है कि आप भी अपने घर व आस-पास के पुरुषों को इस विषय के लिए जरूर संवेदनशील करें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिवीजनल एकाऊंट मैनेजर विजय कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा यह है कि हर घर तक जनसंख्या नियंत्रण को लेकर संदेश दिया जाये और बढ़ती हुयी जनसंख्या देश के विकास में बाधक है। इस उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
ये थे मौजूद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के परिवार नियोजन के डिवीजनल डिवीजनल कंसल्टेंट बबलू यादव, सिफ्सा की परिवार नियोजन की प्रोग्राम ऑफिसर मीनू शुक्ला, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुरभि गर्ग, अध्यापिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किया गया।