डेस्क। क्या आप भी मोटापे से परेशान हैं। हम आपको मोटापा कम करने के कुछ घरेलू उपाए बता रहे हैं। भारत में कई लोग इसे परेशानी मानते हैं। मोटापा ना सिर्फ मधुमेह जैसे रोगों को आमंत्रित करता है बल्कि समानांतर रोगों का जन्म कारक भी है। मोटापा वो स्थिति होती है जब अत्यधिक शारीरिक वसा शरीर पर इस सीमा तक एकत्रित हो जाती है कि वो स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालने लगती है। यह आयु संभावना को भी घटा सकता है।
डॉ. हितेश कौशिक ने बताया कि मोटापे के कारण हड्डियों व जोड़ों को सही पोषण नही मिल पाता है व दूसरी ओर उन पर वजन भी रहता है। जिस कार्टिलज के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। मोटापे का मुख्य कारण फेट बढऩा होता है जोकि अपने आप भी ऐसे रसायन स्राबित करता है जो सूजन बढ़ा देते हैं। इसलिए उन्होंने लहसुन, अहरख, गिलोय का सेवन करने व व्यायाम व योग करने की सलाह देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रात: एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच शहद घोलकर पीने से भी कुछ दिनों में मोटापा कम होने लगता है। इसके अलावा मूली के रस में थोड़ा नमक और निम्बू का रस मिलाकर नियमित रूप से पीने से मोटापा कम हो जाता है और शरीर सुडौल हो जाता है। वहीं नियमित रूप से एक महीनें तक गेहूं का दलिया या गेंहू के अंकुरण के रस का नियमित सेवन करने से भी मोटापा और मधुमेह में आश्चर्यजनक लाभ होता है।