लखनऊ। सोचिये अगर आपको देश के किसी बड़े अस्पताल के टॉप डॉक्टर से सलाह लेनी है, तो आप क्या करेंगे? इसका जवाब होगा डॉक्टर से अपाइंमेंट लेकर मिलने जाना पड़ेगा। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, अब आप कहीं भी हो किसी भी बड़े शहर के टॉप व अनुभवी डॉक्टर से सलाह लेनी है, तो बस सीक मेड ऐप के जरिये सीधे वीडियो कॉल करके सलाह लीजिये। यह ऐप हाल ही में लांच हुआ है।
ऐप डाउनलोड करना है
यह ऐप पहली बार ऐसे डॉक्टरों को एक साथ लाया है जो हेल्थकेयर में बीसी रॉय और पद्म अवार्ड जैसे सम्मानित अवार्ड प्राप्त कर चुके है। इसमें भारत के टॉप अस्पतालों जैसे एम्स, सर गंगाराम अस्पताल, पीएसआरआई और भी कई जाने माने अस्पतालों के बेहतरीन डॉक्टरों से आप किफायती फीस देकर सीधे वीडियो कॉलिंग करके सलाह ले सकते है। इसके लिये आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर यह ऐप डाउनलोड करना है। इस ऐप को मुफ्त डाउनलोड कर सकते है।
आसानी से मिल सकेगी जानकारी
सीकमेड के संस्थापक आलोक अवस्थी ने कहा बड़े शहरों में जो क्वालिटी हेल्थकेयर मिलती है, उसे छोटे गांव देहात में लाकर इस गैप को कम करने की कोशिश की जा रही है। इस ऐप से देश के छोटे-छोटे गांव के रोगियों को स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं आसानी से मिल सकेगी। एक आसान क्लिक की मदद से रोगी आसानी से डॉक्टर को ढ़ूंढ़कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। ऐप से मेडिकल मदद तो मिलेगी, साथ ही अगर किसी को अपनी बीमारी के बारे में किसी दूसरे डॉटर से सलाह लेनी है, तो वह भी इस ऐप की मदद से आसानी से मिल जायेगी। इसका फायदा यह होगा कि रोगी को बीमारी सही समय पर पता चल जायेगा और वह समय रहते इलाज करवा सकेगा।
नई दिल्ली के पीएसआरआई हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन पद्म भूषण डॉ. टीएस क्लेर ने कहा हमें एक ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत थी, जिसमें रोगी सही विश्वसनीय और अनुभवी विशेषज्ञ से सलाह ले सके और सीकमेड ने इस दिशा में काम करते हुए देश के टॉप डॉक्टरों का बड़ा नेटवर्क बनाया है। ये डॉक्टर अपनेे क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे हंै।
























