लखनऊ। 26 नवंबर से पहले चरण का खसरा-रूबेला टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दिन सभी सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों में टीकाकरण किया जाएगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ एपी चतुर्वेदी ने बताया कि खसरा-रूबेला टीके के कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।
अभियान में 9 से 15 साल तक के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। केन्द्र पर टीके केवल प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी ही लगाएंगे। जिन बच्चों को मीजलस-मम्स-रूबेला और मीजलस-रूबेला का टीका पहले लग चुका है उनको भी दोबारा टीका लगना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच हफ्ते अभियान चलेगा। पहले दो हफ्ते स्कूलों में टीके लगाए जाएंगे। तीसरे, चौथे हफ्ते गांव और पिछड़े इलाकों में और आखिरी हफ्ते में बचे हुए इलाकों में अभियान चलेगा।
























