लखनऊ। केजीएमयू के न्यूरोसर्जरी विभाग में भर्ती एक व्यक्ति का ईलाज के बाद हालत में सुधार आया है। अब वह बोलना शुरू कर दिया है। डॉक्टर बीके ओझा ने यह जानकारी दी है। जानकारी में यह बताया गया है कि यह व्यक्ति बिहार के कटिहार का निवासी है।
बताया आना नाम व पता
जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज पुलिस द्वारा कुछ दिन पूर्व उसे केजीएमयू के न्यूरोसर्जरी विभाग में अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था। केजीएमयू के डॉक्टरों ने उसका ईलाज शुरू किया और धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार आ गया है। डॉक्टर ने बताया कि मरीज ने अपना नाम देवचरन सिंह उर्फ भइयालाल पुत्र मुंगी बताया है। उसकी पत्नी उर्मिला बेटे संभू और अंबू, भाई का नाम मकेश्वर, गांव मुधरा फूलवारिया, थाना कोरहा बताया जा रहा है।
यह की अपील
डॉक्टर ने कहा है कि आप सभी को बिहार के कटिहार इलाके की मीडिया को यह जानकारी देनी है जिससे कि मरीज के घर का पता चल सके और वह अपने घर वालों से मिल सके।