डेस्क। ब्लड सर्कुलेशन का तेज होना या धीरे होना सेहत के लिए हानिकारक होता है। लोग हाई ब्लड प्रेशर के बारे में जानते हैं लेकिन लो ब्लड प्रेशर की परेशानी को जानना भी बेहद जरूरी है। इसे नजरअंदाज करने से सेहत बिगडऩे लगती है।
ब्लड प्रेशर लो होने का कारण
गर्मी के मौसम में यह परेशानी ज्यादा होती है। सुबह उठते ही चक्कर आता है, थकान, कमजोरी हो तो यह लो ब्लड प्रेशर के संकेत हैं। दिन में 2-3 बार नींबू पानी सेवन करें।
आयरन और विटामिन बी-12 की कमी होने पर एनिमिया हो सकता है। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को लो ब्लड प्रेशर की परेशानी ज्यादा रहती है।
ऐसा करें काम
सबसे पहले अपने खान-पान का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। फलों का जूस, नींबू पानी, हरी सब्जियों और सलाद को अपने आहार में जरूर शामिल करें। रोजाना 1 कप गर्म दूध के साथ 3-4 बादाम खाएं। नारियल पानी पीने से भी शारीरिक कमजोरी दूर होती है। सलाद में चुकंदर को शामिल करें। इससे खून की कमी भी पूरी होती है।