डेस्क। रस्सी कूदना सुनकर आपको अपना बचपन याद आ गया होगा। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे जांघ और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। यह शरीर को चुस्त और फिट रखने के साथ कई हेल्थ समस्याओं को भी दूर करती है।
ये होंगे फायदे
मोटापा घटाने के लिए रोज कम से कम पंद्रह मिनट तक रस्सी कूदें। इससे आपको मोटापा तेजी से घटना शुरू होगा। रस्सी कूदने से एडिय़ों और घुटनों के दर्द से राहत मिलती है। इससे एडिय़ों को ताकत मिलती है। आपके बच्चों की हाइट न बढ़ रही हो तो उन्हें रोजाना रस्सी कूदने की आदत डालें। इससे हड्डियां मजबूत होती है और तेजी से बढ़ती है। जब रस्सी कूदते हैं तो हाथों की कलाइयां भी घूमती हैं। इससे कलाइयों व उंगलियों की अकडऩ भी ठीक होती है।