डेस्क। स्ट्रॉबेरी का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके शरीर को कई बीमारियों से लडऩे की ताकत देता है। इसका रोजाना सेवन डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारियों के साथ-साथ कई छोटी-मोटी परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन बी और सी के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में मदद करता है और इससे दिनभर आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। हाई ब्ल्ड प्रेशर को कम करता है।
इसमें मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा मोतियाबिंद से बचाता है। इसका सेवन आपके शरीर को हर तरह के कैंसर से लडऩे की ताकत देता है। डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी का सेवन नियमित रूप से करने पर टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम करता है।
एक कप स्ट्रॉबेरी में 53 कैलोरी होती है। इसमें भरपूर फाइबर भी होता है, जिससे इसको खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं।
रोज इसे खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है। कब्ज, एसिडिटी, अपच और गैस जैसी प्रॉब्लम दूर रहती है।
इसका सेवन करने से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं। डिप्रैशन की समस्या से बचे रहते हैं।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होने के कारण गठिया रोग के उपचार में मदद मिलती हैं।