डेस्क। नीम के पत्ते का इस्तेमाल कई चीजों में किया जा सकता है। बालों में रूसी को भी नीम का पत्ता खत्म करता है। नीम के पत्ते में फंगसरोधी और जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं। यह रूसी के उपचार और सिर की त्वचा को ठीक रखने में काफी मदद करते हैं। नीम के पत्तों को पानी में उबालकर इस्तेमाल करने से रूसी ठीक होता है। यह मसूड़ों के सूजन को खत्म करता है। इसके अलावा मुंह से आने वाली बास को भी मारता है। नीम के पत्तों का रस मसूड़ों पर रगडऩे से फायदा मिलता है। नीम डायबिटिज रोगियों के लिए फायदेमंद है। नीम के पत्ते को खाने से डायबिटिज रोगियों को लाभ मिलता है। खाली पेट नीम के पत्तों को चबाने से पेट की कीड़े मरते हैं और इस समस्या राहत मिलती है।