डेस्क। आमतौर पर महिलाएं माइग्रेन बीमारी से ज्यादा पीडि़त हैं। भारत में इसकी तादाद लगातर बढ़ती जा रही है। शोध के मुताबिक कुछ विटामिन की कमी से भी बच्चों, किशोरों व वयस्कों में माइग्रेन रोग हो सकता है। इसलिए अगर आपमें माइग्रेन के लक्षण दिखे तो विटामिन की जांच करा लें।
शोधकर्ताओं के निष्कर्ष में इस बात का खुलासा हुआ है कि माइग्रेन से पीडि़त अधिकांश किशोरों व वयस्कों में विटामिन डी, राइबोफ्लेबिन तथा कोइंजाम क्यू10 की कमी पाई गई। लड़कों की तुलना में लड़कियों में कोइंजाइम क्यू10 की कमी की संभावना होती है, जबकि पुरुषों में विटामिन डी की कमी की संभावना अधिक होती है।
कुछ विटामिनों की कमी से माइग्रेन रोग हो सकता है। निष्कर्ष अमेरिका के सैन डिएगो में हाल में अमेरिकन हेडेक सोसायटी के वैज्ञानिकों की सालाना 58वीं बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया।