लखनऊ। आपके घर में पाया जाने वाला लहसुन बड़े ही कमाल का होता है। यह सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। वैसे तो यह खाने का स्वाद बढ़ाता है लेकिन इसके फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं लहसुन हमें कैसे फायदा पहुंचाता है।
लहसुन का जन्म अमृत से
दुनियाभर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग किया जाता है। लेकिन आप क्या जानते हैं कि यह केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई तरीके से फायदा पहुंचता है। आयुर्वेद में लहसुन का जन्म अमृत से होना बताया गया है और कहा गया है कि संसार में शायद ही ऐसा कोई रोग हो जो लहसुन के प्रयोग से ठीक ना हो।
इतना कारगर है लहसुन
आयुर्वेद के अनुसार नियमित लहसुन खाने वालों लोगों के दांत, नाखून, दाढ़ी-मूंछ, बाल व शारीरिक शक्ति का कभी नुकसान नहीं होता। इसका प्रयोग आंखों की सेहत, हडिड्यों की मजबूती, त्वचा का रंग निखारने में, याददाश्त तेज करने व शरीर की ताकत बढ़ाने में लाभदायक होने के साथ-साथ भूख बढ़ाने में भी सहायक। यह शरीर की वायु और सूजन को दूर करता है। लहसुन का सेवन महिला और पुरुष की सेहत को समान रूप फायदा पहुंचता है। विशेष कर पुरुषों की किसी भी प्रकार की कमजोरी लहसुन के प्रयाग से कुछ ही समय में दूर की जा सकती है। आइए जानते हैं लहसुन की सहायता से पुरूषों व महिलाओं की कमजोरी दूर करने वाले कुछ खास घरेलू नुस्खों के बारे में।
ऐसे करें इस्तेमाल
– लहसुन को छीलकर उसे पेस्ट बना लें, फिर उसमें तीन गुना शहद मिलाकर एक कांच की बोतल में भर लें और इस बोतल को 21 दिन के लिए गेंहू के ढेर में दबा दें। 21 दिन के बाद इस मिश्रण का 10 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम गाय के दूध के सेवन करें। कुछ ही दिनों किसी भी तरह की शारीरिक कमजोरी दूर हो जाएगी।
– लहसुन की कलियों को छिलकर गाय के दूध में उबाल कर पीस लें। फिर इस पेस्ट में दोगुना शहद मिला दें। सुबह-शाम 10 ग्राम की मात्रा में गाय के दूध के साथ सेवन करें।
– लहसुन की कलियों को छीलकर पीस लें और बराबर का घी मिलाकर,चौगुने दूध में डालकर खीर बना लें। यह खीर महिला व पुरुषों के सभी रोगों को दूर करने में बेहद असरदार होती है।
सर्दियों के मौसम में इनमें से किसी भी एक चीज का प्रयोग दो से तीन माह तक करने से महिला व पुरूषों की सभी प्रकार की शरारिक व मानसिक कमजोरी दूर हो जाती है।
नोट- जिन लोगों की प्रकृति गर्म हो, जिन्हें कफ के साथ खून आने के शिकायत हो उन्हें लहसुन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। किसी भी विशेष चीज का सेवन चिकित्सक से सलाह लेकर ही करें।