मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक कार्यक्रम में रात का खाना खाने के बाद तीन बच्चों की मौत हो गई है। वहीं करीब 250 लोग बीमार हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना महाड इलाके के खालापुर की बताई जा रही है।
पेट दर्द और चक्कर की शिकायत
यहां पर सुभाष माणे अपने बने नए घर में वास्तु शांति कार्यक्रम के दौरान लोगों को खाने पर आमंत्रित किया था। मृत लोगों की पहचान 12 वर्षीय प्रगति शिंदे, 12 वर्षीय ऋषिकेश शिंदे और 7 साल की कल्याणी शिंगोत्रे की है। डिनर के कुछ देर बाद ही पहले छोटे बच्चों ने पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत देखी गई। उसके बाद बड़ों ने भी इसी तरह की शिकायत की। माना जा रहा है कि यह फूड प्वाइजनिंग है।
यह हो सकती है वजह
पीडि़त लोगों को पेट दर्द की शिकायत पर खोपोली के पार्वती अस्पताल में भर्ती कराया गया। संख्या बढऩे पर मरीजों को नवी मुंबई अस्पताल और पनवेल में शिफ्ट किया गया। कई अस्पतालों के कई डॉक्टरों और पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस फूड प्वाइजनिंग की बड़ी वजह कीटनाशक पाउडर हो सकता है।