लखनऊ। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सिविल डिफेंस वार्डेन ने राजधानी के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में रक्तदान किया। हिन्द नगर डिवीजन के तरफ से डिविजनल वार्डेन विनोद रात्रा के निर्देश पर डीसी श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार मिश्र, किशोरी सिंह, अनिल कुमार, रंजना मिश्रा, शकुन्तला सिंह सहित 14 वार्डेन ने रक्तदान कर और लोगों को रक्तदान करने केलिए प्रेरित किया।