डेस्क। प्रोस्टेट ग्लैंड सिर्फ पुरुषों में होने की वजह से प्रोस्टेट कैंसर केवल पुरुषों को होता है। यह बीमारी उम्र बढऩे के साथ इसकी संभावना भी बढ़ जाती है। कैंसर का यह प्रकार 60 से अधिक उम्र वाले पुरुषों के प्रोस्टेट ग्रंथि में होने की संभावना अधिक होती है। अगर यह बीमारी आपको है तो आपको कैसी समस्या का सामना कराना पड़ सकता है आइए जानते हैं।
कहीं ऐसा तो नहीं
प्रोस्टेट कैंसर के कारण पेशाब के साथ खून भी आयेगा, इसके अलावा मल के साथ भी खून निकल सकता है। प्रोस्टेट कैंसर के अलावा कोलेन, किडनी, ब्लैडर कैंसर में भी खून निकलता है। लगातार खून का निकलना भी कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर कैंसर है तो इसके कारण खून मलाशय के द्वारा बाहर निकलता है।
अगर बिना किसी समस्या के शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार दर्द है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है। अगर लगातार पीठ में दर्द हो रहा हो तो यह कोलोरेक्टल या प्रोस्टेट कैंसर का कारण हो सकता है।
वजन कम होना भी कैंसर का शुरूआती लक्षण हो सकता है। कैंसर होने के बाद खाना अच्छे से नहीं पचता और पाचन क्रिया भी सही तरीके से काम नहीं करती है।
प्रोस्टेट कैंसर के प्रमुख लक्षण पेशाब करने में समस्या है। अचानक से पेशाब निकल आना, पेशाब रोकने में समस्या आदि लक्षण प्रोस्टेट कैंसर में दिखाई पड़ते हैं। अगर पेशाब करने में समस्या कई दिनों तक बनी रहे तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें।
अगर आपके टेस्टिकल्स का आकार बढ़ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके आलाव टेस्टिकल्स में किसी भी तरह का बदलाव प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित हो सकता है।