डेस्क। क्या आप भी ज्यादा स्पायसी फूड खाना पसंद करते हैं। आपको सर्दी जुकाम और गला खराब जैसी समस्या हो सकती है। बदलते मौसम में अपने खानपान का खास ख्याल रखें। वैसे तो गला खराब होना आम बात है। गला खराब होने पर दवा खाने की बजाय कुछ घरेलू नुस्खे अपनाएं, जिसे अपनाकर तुरंत आराम मिलेगा।
अदरक को पीसकर शहद मिलाकर खाएं। इससे जल्द आराम मिलेगा। आप चाहें तो अदरक की जगह लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
पानी में पिसी हुई लौंग, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर उबालें। रोज सुबह इसका सेवन करने से गले की इंफेक्शन से राहत मिलेगी।
मेथीदाना भी गले की इंफेक्शन दूर करने में मददगार है। पानी में कुछ मेथीदाने डालकर उबालें। इस पानी को छानकर गरारे करें।
गला खराब होने पर तेजपत्ते की चाय पीएं। इसके लिए पानी में चीनी, चायपत्ती और तेजपत्ता उबालें फिर दूध मिलाएं। बाद में इसे छ