डेस्क। गलत खान-पान के कारण बहुत से लोग पेट में गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। पेट में गैस बनने के कारण जलन, सिरदर्द और खट्टे डकार आने लगते हैं। अगर आप भी गैस्टिक की समस्या से बचना चाहते है तो आज ही इन चीजों का सेवन छोड़ दें।
कच्चा लहसुन ज्यादा नहीं खाना चाहिए। कच्चे लहसुन का सेवन गैस्टिक कारण बनता है। लहसुन को हमेशा शहद के साथ या पकाकर खाना चाहिए। सेब बहुत ही हेल्दी फूड माना जाता है। मगर सेब में फ्रक्टॉज और फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिससे खाली पेट इसे खाने से पेट में गैस बन जाती है। इसलिए कभी भी खाली पेट सेब का सेवन न करें। डेयरी उत्पाद में लैक्टोज होता हैं, जोकि पेट में गैस के साथ-साथ कभी-कभार पेट में सूजन की समस्या भी बढ़ा देता है। प्याज में शर्करा जैसे फ्रक्टोज होते हैं जोकि छोटी आंत में ठीक से अवशोषित नहीं होते और जब यह बड़ी आंत की तरफ जाते हैं, तो पेट में गैस बन जाती है। गर्मियों में ठंडक के लिए हर कोई बहुत अधिक मात्रा में तरबूज खाना पसंद करते है लेकिन इसमें मौजूद फ्रक्टॉज पेट में गैस के साथ सूजन की समस्या भी बढ़ा देता है। इसलिए तरबूज का सेवन कम से कम मात्रा में कम करें। चावल, पास्ता और रोटी जैसे खाद्य पदार्थ खाना तो हर किसी को पसंद होता है। मगर इसमें बहुत अधिक मात्रा में स्टार्च होता है, जोकि आंतों में ठीक से हजम नहीं होता। इसके कारण पेट में गैस बन जाती है। गर्मी में बहुत से लोग ठंडी-ठंडी कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीना पसंद करते है लेकिन इसमें पाएं जाने वाला फ्रक्टोज पेट में गैस बनाते हैं। इसकी बजाए गर्मियों में ठंडक के लिए आप ताजे फलों के जूस भी पी सकते हैं।