डेस्क। गर्मी में अक्सर धूल-मिट्टी के कारण आंखों में इंफेक्शन हो जाता है। इससे आंखे हल्की लाल या पिंक कलर की दिखने लगती है। जिसे मेडिकल भाषा में कंजक्टिवाइटिस कहते हैं। कंजेक्टिव आंख का हिस्सा है जो इसे नम रखने में मदद करती है। इसमें इंफेक्शन होने पर आंखें पिंक होने लगती हैं। यह समस्या पहले एक आंख में होती है लेकिन इस पर ध्यान न देने के कारण यह प्रॉब्लम दूसरी आंख में हो जाती है। इस समस्या को बढऩे से रोकने के लिए आज हम आपको घरेलू उपाय बताएंगे। इन तरीकों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
लक्षण
आंखों का रंग पिंक या हल्का लाल होना। आंखों से पानी निकलना और जलन रहना। खारिश और सूजन आना। आंखों के साइडों पर पपड़ी बनना।
ये करें
आंखों की सूजन, लालिमा और दर्द से राहत पाने के लिए धनिया काफी कारगार उपाय है। इसे इस्तेमाल करने के लिए ताजे धनिए को पानी में उबाल लें और इसे छानकर ठंडा होने दें। अब इसे पानी से आंखों को धोएं।
आंखों से इंफेक्शन हटाने के लिए गर्म दूध और शहद बराबर मात्रा में लें और इस से आंखों को साफ करें। साथ ही इसे आई ड्राप की तरह आंखों में डालें।
बर्फ के टुकड़े से आंख साफ करने से इसमें इंफेक्शन दूर होता है। इससे आंखों को बहुत आराम मिलता है और पिंक आई से राहत मिल ताजी है।
इंफेक्शन को रोकने के लिए सिंकाई काफी बढिय़ा उपाय है। इसके लिए गुलाब, लेवेण्डर और कैमोमाइल किसी भी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गर्म करके कपड़े पर डालें और इसे ठंडा होने तक आंखों पर रखें। इसे प्रक्रिया को दिन में 3-4 बार करें।
आंखों को धोने के लिए 1 कप सेब का सिरका और 1 कप पानी मिलाएं। फिर इस मिश्रण से आंखों को रूई के साथ साफ करें। लेकिन ध्यान रखें उस सेब के सिरके का इस्तेमाल करें, जिस पर मदर लिखा हो क्योंकि यह बैक्टीरिया से होने वाली इंफेक्शन को खत्म करने में मदद करता है।