डेस्क। अक्सर महिलाओं में पीरियड्स (मासिक धर्म) के दिनों में दर्द की समस्या बेहद आम है। भले ही इस तकलीफ से तुरंत आराम के लिए पेनकिलर दवाओं के विकल्प होते हैं। ऐसे में इस समस्या से आराम के लिए ऐसे कई घरेलू उपाय हैं जिन्हें मासिक धर्म के समय होने वाले दर्द में आराम के लिए अपनाया जा सकता है।
मासिक धर्म के समय दर्द में सिकाई एक कारगर घरेलू उपाय है। गर्म पानी की सिकाई से गर्भाशय की मांसपेशियां शांत हो जाती है और दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए आप रबड़ के बैग या थेली में गर्म पानी भरकर उससे पेट के निचले हिस्से की सिकाई करें। तिलसी एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में काम करती है जो दर्द कम करने में मदद करती हैं एक चम्मच तुलसी के पत्ते उबलते पानी में डाले और उसे ढककर रख दे। ठंडा होने पर इसे दिन में तीन- चार बार पिएं।
आधा चम्मच अजवाइन और आधा चम्मच नमक को मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से दर्द में तुरंत राहत मिल सकती है। इसके अलावा मासिक धर्म के दिनों में अजवाइन को चुकंदर, गाजर और खीरे के साथ जूस बनाकर पीने से भी दर्द में राहत मिलता है।
सौंफ गर्भाशय में होने वाले ऐंठन को शांत करके बेचैनी और दर्द को कम करती है। एक कप उबलते पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब यह थोडा ठंडा हो जाए तो एक चम्मच शहद को इसमें मिलाएं, इस हर्बल चाय को दिन में दो बार मासिक धर्म के शुरुआती 2-3 दिनों में सेवन करें।





















