लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में डेंगू के दो नए मरीजों की भर्ती हुई है। दोनों का इलाज जारी है। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। हालांकि दोनों के प्लेटलेट्स कम हैं, डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही दोनों की हालत में सुधार हो जाएगा। खदरा और आशियाना के मरीज खदरा के रूपपुर निवासी मो. इदरीस को कई दिन से तेज बुखार, बदन दर्द की समस्या थी।
डेंगू की पुष्टि हुई
हालत बिगडऩे पर वह बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। इदरीस की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने खून की जांच कराते हुए उन्हें भर्ती कर लिया। वहीं आशियाना के शारदा नगर रूचि खंड निवासी आशुतोष को भी बुखार होने की समस्या पर परिवारीजनों ने बलरामपुर अस्पताल में दिखाया। उनकी जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीज भर्ती है।