डेस्क। क्या आपकी पलकें घनी है। अगर नहीं तो क्या आप चाहते हैं कि पलकें आपकी घनी दिखें। आइए हम आपको बताते हैं पलकों को कैसे घना किया जाए।
कई लोगों की पलकें सुंदर नहीं होती हैं या फिर न के बराबर होती हैं। जिसकी वजह से उन्हें आंखों के मेकअप पर ज्यादा ध्यान देना होता है। या फिर नकली पलकों को लगाना पड़ता है। अगर आप थोड़ी सी केयर कर लें तो आपकी पलकें प्राकृतिक रूप से भी काफी अच्छी हो सकती हैं। इसके लिए आप घरेलू उपचार कर सकती हैं। जब आप इस मास्क का इस्तेमाल पलकों की ग्रोथ में कर रहे हों तो किसी अन्य प्रकार के कैमिकल को लगाने से बचें। इसे एक महीने तक लगाने से आपको खुद फर्क समझ में आ जाएगा।
यह है तरीका
दो चम्मच अरंडी का तेल लें और इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। इसके बाद, आंच को बंद कर दें और तेल को पूरी तरह से ठंडा होने दें। इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रोम को विकसित करने में सहायता प्रदान करेंगे और पलकों को घना करेंगे। विटामिन ई कैप्सूल को लें। एक सेफ्टी पिन को लें और उससे कैप्सूल के सिरे पर छेंद कर दें। इससे जेल को बाहर निकाल लें और इसे एक चम्मच में लेकर कस्टर ऑयल के साथ अच्छे से मिला लें। आपको बता दें कि विटामिन ई, पलकों को मजबूत और मोटा बना देता है। एलोवेरा की पत्ती के जेल को निकाल लें और इसे चम्मच में बनाये गए मिश्रण के साथ फेंट लें। इसमें मौजूद विटामिन, पलकों को घना बना देगा। इसके अलावा आप इस मिश्रण में एक चम्मच पेट्रोलियम जेली भी मिला सकते हैं। यह भी पलकों को झडऩे से रोकती है और उसे घना बनाती है। अब एक छोटा सा कंटेनर लें। इसमें उसे पलट लें। आप ब्रश की मदद से इस मिश्रण को पलकों पर लगाएं। उससे पहले आपको मस्कारा के पुराने ब्रश से पलकों को साफ करना होगा, ताकि धूल या कीचड़ आदि साफ हो जाएं। साथ ही बंद छिद्र खुल जाएं। ऐसा करने से मास्क भी पलकों पर अच्छे से लग जाएगा। अब एक रूई के फोहे को लें या किसी महीन ब्रश को लें। इसे उस मिश्रण में डुबोएं और पलकों पर लगाएं। पतली सी परत को लगाएं। बाद में, आईब्रो पर भी इसे लगाएं। इस मास्क को पूरी रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर देखेंगे तो आपको महसूस होगा कि आपकी भौं काफी मुलायम हो चुकी हैं। टिप्स आप चाहें तो सर्कुलर मोशन में 30 सेकेंड की मसाज भी दे सकती हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। साथ ही रक्त का संचार भी अच्छी तरह हो जाएगा। परिणाम इस मास्क को फ्रिज में रख सकते हैं। इस्तेमाल करने से थोड़ी देर पहले निकाल लें।