लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों, रेजिडेन्ट और विद्यार्थियों को साईनटिफिक पेपर लेखन और अनुसंधान के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके लिए शनिवार को संस्थान के पुस्तकालय विभाग ने लेखन कार्यशाला का आयोजन किया था। इसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन कर की।
प्रकाशकों ने दी प्रस्तुति
कार्यशाला में कतिपय प्रकाशकों ने प्रस्तुति दी। इस दौरान साईनटिफिक साईटस और पोर्टल का उपयोग करते हुए साईनटिफिक पेपर लेखन के लिए तथ्यों, सूचनाओं और सामग्री एकत्रीकरण करने पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का उद्देश्य रिसर्च और शैक्षणिक कार्यों की गुणवत्ता को बढ़ावा देना था। इस दौरान करीब 200 चिकित्सक, रेजीडेन्ट और विद्यार्थी थे।
कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालय पुस्तकालय सलाहकार डॉ. पीपी रावत ने किया। इस दौरान संस्थान के डीन प्रो. मुकुल मिश्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. एके ठक्कर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुब्रत चंद्रा थे।