डेस्क। आज के दौर में बच्चे भी दिल की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं इसलिए आप बच्चे को इस समस्या से बचाने के लिए उनकी रूटीन में कुछ बदलाव लाकर इस बीमारी से राहत पा सकते हैं।
रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज करने की आदत डालें। उन्हें इस आदत को डालने के लिए आप भी उनके साथ एक्सरसाइज करें। इसके अलावा पढ़ाई के साथ खेलने के लिए बोलें। बच्चों को हाई कैलोरी वाले फास्ट फूड्स और फैट वाले भोजन से दूर रखें। उनकी डाइट में फल, सब्जियां और रोज 1 गिलास दूध शामिल करें। तेज दिमाग के लिए उन्हें रोज चार बादाम खाने के लिए दें। बच्चों का रूटीन बीपी चेक करवाते रहें क्योंकि बीपी ही इस समस्या का खास कारण है।






















