लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित डॉ. अचल सिंह यादव इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस का शुक्रवार को लैम्प लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। यहां उत्तीर्ण हो चुके सभी नर्सिंग छात्र और छात्राओं ने मरीजों की सेवा का संकल्प लिया।
ये थे मौजूद
इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. सब्यशचि सरकार, पीएमएस के अध्यक्ष डॉ. अशोक यादव, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. अचल सिंह यादव, शकुंतला मिश्रा, विमला पैट्रिक ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की। मुख्य अतिथि डॉ. सरकार ने छात्रों से अपील की कि वह मरीजों के इलाज में हर संभव प्रयास और मदद करें। मरीज को अस्पताल में आकर यह नही लगना चाहिए कि वह अपनों से दूर है।
























