लखनऊ। अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन एक बार फिर से खफा है। इस बार 7 सितंबर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 17 सितंबर तक चलेगा। मंगलवार तक करीब 300 लोग इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं।
इसके बाद भी यदि मांगें नहीं पूरी हुई तो आम सभा की बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उक्त बातें नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष सीमा शुक्ला और महामंत्री सुजान सिंह ने कही। इसके पूर्व भी एसोसिएशन के कर्मचारी आपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं।
ये हैं मांगें
पीजीआई संस्थान को केंद्र के अधीन करना, संस्थान की 2009 की नियमावली को तत्काल लागू करना, नर्सिंग संवर्ग के नए पदनाम को एम्स के समतुल्य लागू करना, सातवें वेतन के बकाए भुगतान को करना सहित अन्य मांगे हैं।























