लखनऊ। 19 सितंबर से सात ब्लाकों में मेडिकल कैम्प लगाए जाएंगे। यह कैम्प स्कूलों में पढऩे वाले दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए लगाए जाएंगे। इसमें राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक पढऩे दिव्यांग बच्चे भाग ले सकते हैं।
यह जरूरी है
डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। साफ कहा गया है कि वे इन मेडिकल कैम्प में अपने यहां अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को अभिभावकों के साथ प्रतिभाग कराएं। दिव्यांग छात्र कैम्प में दिव्यांगता प्रदर्शित करने के लिए अपनी तीन पासपोर्ट फोटो एवं एक पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, विद्यालय आईकार्ड आदि) लेकर प्रतिभाग करें। इससे उनका निशुल्क चिकित्सीय परीक्षण, उपकरणोंं के चिन्हांकन एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कराया जा सके।
























