डेस्क। गर्मियों में गाय के दूध की मलाई से तैयार किया घी सेहत के लिए बेस्ट होता है। खाना परोसते समय हम लोग चावल के ऊपर देसी घी, रोटी पर देसी घी लगाकर और दाल में देसी घी डालकर सर्व करते हैं।
दूध पर जो मलाई आती है उसे घोटकर मक्खन तैयार किया जाता है जिसे देसी घी बनता है। देसी घी एक ऐसा पदार्थ है जो स्किन को मुलायम कर ग्लोइंग बनाता है। दूध पर जो मलाई आती है उसे घोटकर मक्खन तैयार किया जाता है जिसे देसी घी बनता है। देसी घी एक ऐसा पदार्थ है जो स्किन को मुलायम कर ग्लोइंग बनाता है। लोग इसे सबसे ज्यादा सर्दियों में खाना पसंद करते हैं। एक्सपट्र्स की मानें तो घी में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं जिनकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। गर्मियों में घी खाने की सलाह दी जाती है जिससे बॉडी में ड्राइनेस न रहे और मॉइश्चर बना रहे।
घी बटरिक एसिड का अच्छा स्रोत माना जाता है जो इम्यून सिस्टम को बेहतर करने में कारगर है। ये शरीर की तासीर ठंडी रखने में मददगार है। ये स्वाद में मीठा, प्रकृति में ठंडा, पेट के लिए हल्का और वात और पित्त दोष को बेहतर रखता है।






















