डेस्क। केले का सेवन तो आप सभी लोग करते होंगे लेकिन क्या आप इसके फूल के फायदे भी जानते हैं। हम आपको बता दें कि केले का फूल भी सेहत के लिए फायदेमंद है। देश के कुछ इलाकों में इसकी सब्जी भी लोकप्रिय है। आइए फूल से जुड़ी बातों को जाने।
ये हैं फायदे
एनीमिया यानि खून की कमी से बचने के लिए केले के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती और रक्त की कमी की पूर्ति भी की जा सकती है।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने के लिए भी केले का फूल मददगार है। इसके अत्यधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाने के साथ ही कैंसर से बचाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
केले के फूल में खासी मात्रा में मैग्नीशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी डिप्रेसेंट तत्व होते हैं जो आपको मानसिक तनाव से बचाते हैं और आपके मूड को बेहतर बनाए रखते हैं।
यह पाचन संबंधी समस्याओं को भी खत्म करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप पेटदर्द, गैस, अपच, एसिडिटी आदि से बच सकते हैं। रक्त में शुगर यानि शर्करा के स्तर को कम करने के लिए केले का फूल लाभकारी है। यह इंसुलिन के लेवल को घटाता है। इसके अलावा किसी भी तरह के इंफेक्शन से भी बचाता है।





















