फिल्म ‘सवरती जिंदगी के निर्माण में केजीएमयू के डाॅ. ऐके त्रिपाठी ने निभाई मुख्य भूमिका

राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित
गौरतलब है कि हाल ही में इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के निर्माण में हीमोटोेलाॅजी के विभागाध्यक्ष डाॅ. ऐके त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कैबिनेट मंत्री डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी ने एनेमिया रोग से बचाव पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बदलती जीवन शैली में खानपान को संतुलित कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन, साफ सफाई हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने मेें अह्म भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति जागरुकता के द्वारा ही इससे बचा जा सकता है।
जागरुकता लाना जरुरी

बीमारी से बचने और इसके इलाज का तरीका बताया
इस अवसर पर लघु फिल्म ‘संवरती जिंदगी का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। इस फिल्म में एनीमिया रोग से जुड़ी जानकारियों को बड़े ही रोचक एवं मनोरंजक तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म में बेहद प्रभावशाली ढंग से इस बीमारी से बचने और इसके इलाज का तरीका बताया गया है। फिल्म सवारती जिंदगी का निर्देशन डाॅ राकेश निगम ने किया है और इसमें संगीत हेमचंद ने दिया है।