लखनऊ। लखनऊ में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में संस्कृत भारती संगठन की ओर से संस्कृत में विज्ञान विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसमें संस्कृत पढऩे वाले छात्रों के साथ चिकित्सा की पढ़ाई करने वाले छात्रों ने भी भागीदारी की।
प्रदर्शनी के माध्यम से जाना विज्ञान का ज्ञान
संस्कृत भारती के तत्वावधान में आयोजित एक सप्ताह के कार्यक्रम में शनिवार सुबह संस्कृत में विज्ञान विषय पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के कलाम सेण्टर में प्रदर्शनी लगया गया। जहां सैकड़ों की सं या में मौजूद छात्रों ने सृष्टि की रचना, संस्कृत के स्वरूप संस्कृत में छूपे विज्ञान का ज्ञान को प्रदर्शनी के माध्यम से जाना।
रुचि बढ़ाने को लेकर प्रदर्शनी लगायी
प्रदर्शनी के संयोजक राजीव दूबे ने बताया कि संस्कृत के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ाने के लिए विगत् 23 अगस्त से लगातार एक सप्ताह तक विभिन्न कार्यक्रम होने है। इसी क्रम में संस्कृत के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने को लेकर प्रदर्शनी लगायी गयी है। शनिवार को ही एक और कार्यक्रम आशियाना के बिजली पासी किला महाविद्यालय में स्मरण शक्ति परीक्षण का रखा गया है। जिसमें श्लोक प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न प्रतिभागी भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम होगा
संस्कृत भारती के आगामी कार्यक्रम संस्कृत भारती आगामी 26 अगस्त को समाज में संस्कृत का महत्व विषयक विचार गोष्ठी श्री विष्णुसहस्रनाम व श्रीरामरक्षा स्त्रोतं श्लोक पारायण कार्यक्रम होगा। इसी में 28 अगस्त को प्रतिभा विकास विषय पर श्रुत लेख निबन्ध, श्लोक वचन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसी दिन संस्कृत भाषा में शिक्षण पद्धति का प्रारुप एवं सस्कृत का विदेशी भाषाओं पर प्रभाव विषयों पर कार्यशाला भी होगी।