डेस्क। नारी वक्ष केवल सौन्दर्य का ही प्रतीक नहीं है बल्कि मां होने के गौरव भी उसने नारी को दिखाया है। स्तन व उससे जुड़ी बीमारियों के प्रति परेशान होने शर्मिन्दा होने व डरने की बजाय अगर आप उसके प्रति जागरूक हो जाएं। जैसे कि आप अपने पूरे शरीर के प्रति है तो उससे संबंधित रोगों को लाइलाज होने से पहले रोकथाम कर सकते हैं।
ऐसे जानें
बाहरी आकार, या दोनों हाथ उपर करने पर किसी गठान का उभर आना। स्तन की चमड़ी का अंदर की तरफ खींच जाना या उसका आकार संतरे के छिलके की तरह खुरदरा होना। छूने पर गठान का महसूस होना या निप्पल के पास किसी गठान का उभरना या दर्द होना। दूध के अलावा निप्पल से होने वाले डिस्चार्ज जो ब्लड भी हो सकता है पस हो सकता है, सफेद पानी सा रिसाव भी हो सकता है। उस पर पपड़ी जमी हो सकती है या एक्जिमा जैसा भी हो सकता है।
अब क्या करना चाहिए अगर आपने कोई परिवर्तन नोट किया है तो डॉक्टर की सहायता लें। पहले एक समय था जब महिला शल्य चिकित्सक नहीं होने की वजह से या तो बीमारी को छुपा लिया जाता था या फिर गायनकोलाजिस्ट को दिखाया जाता था, परन्तु अब महिला सर्जन डॉक्टर उपलब्ध है। स्तन में होने वाली हर गांठ कैंसर नहीं होती है यह बात जितनी महत्वपूर्ण उतना ही उसका बायोप्सी से कन्फर्म करना होता है।
ब्रेस्ट कैंसर से संबंधित कुछ तथ्य है जो मैं आपके साथ बांटना चाहती हूं। यह पुरुषों में भी होता है पर उसका अनुपात 100 में 1 प्रतिशत है। महिलाओं में होने वाला यह सबसे कॉमन कैंसर है। अमेरिका में इसका इनसीडेंस सबसे ज्यादा है। 40 वर्ष से 60 वर्ष के बीच 100 में से 16 प्रतिशत महिलाओं को स्तन से संभावित कुछ न कुछ बीमारी होती है जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं स्तन में गठान से पीडि़त होती है। 40 वर्ष के ऊपर की महिला अगर स्तन में गठान के साथ आती है तो उसको पूरी तरह से जांच करवाना चाहिए।
पुरुषों से बराबरी और आधुनिकता के चलते आज कल महिलाओं में शराब के सेवन का चलन बढ़ गया है यह भी एक रिस्क फेक्टर है।
नियमित व्यायाम से कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इसलिए यदि स्तन में गठान है या चमड़ी में बदलाव आया है या निप्पल से कुछ तरल पदार्थ निकल रहा है तो उसको अनदेखा न कर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। कुछ स्तन की बीमारियों जो कैंसर तो नहीं होती पर कैंसर की रिस्क को बढ़ा देती है।
इलाज के लिए सर्जरी, कीमोथैरपी एवं रेडियोथ्रेपी तीनों का ही महत्वपूर्ण रोल होता है। अत: स्तन में पायी जाने वाली हर गठान कैंसर नहीं होती है और स्तन कैंसर का इलाज संभव है।