लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एमएसीएस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सक दिवस का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन चिकित्सकों के रोल मॉडल डॉ. विधान चंद्र रॉय जन्मतिथि और पुण्यतिथि 1 जुलाई के अवसर पर किया जा रहा है। इसका आयोजन पर्यटन भवन में किया जाएगा।
भारत रत्न से सम्मानित डॉ. रॉय
बता दें कि डॉ. विधान चंद्र रॉय कलकत्ता के महापौर, विधानसभा के सदस्य, लोकसभा के सदस्य, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री तथा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी डॉ. रॉय निशुल्क मरीजों को देखते थे। डॉ. रॉय को भारत सरकार ने भारत रत्न से सम्मानित किया है।























