लखनऊ। समर्थ संस्था ने सोमवार को ‘डॉक्टर डेÓ के उपलक्ष्य में रोशनबाद और रपरा में ‘डॉक्टर गांव मेंÓ कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम के तहत समय-समय पर चिन्हित गांवों में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों को ले जाकर ग्रामीण समुदाय की महिलाओं और किशोरियों की जांच कराई जाएगी। ग्रामीण समुदाय में आज भी महिलाएं बाहर नहीं निकल पाती जिस कारण से उनको विभिन्न किस्म की स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय तक तकलीफ झेलनी पड़ती है।
150 मरीजों को जांचा
कार्यक्रम में डॉ रेखा सिंह ने उक्त दोनों गांवों में करीब 150 मरीजों की जांच की गई। यहां दांतों की साफ-सफाई, दांतों में होने वाले रोग के बारे में लोगों को बताया गया। दातों की समस्या से पीडि़त लोगों को चिकित्सकीय सलाह भी दह गई। लोगों को बताया गया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर लोग अपने जीवन में सुधार ला सकते हैं।
दांतों से जुड़ी समस्याओं को न करें नजरअंदाज
समर्थ के सचिव डॉ. प्रवेश द्विवेदी ने बताया कि हमारी संस्था का उद्देश्य समुदाय मे महिलाओं एवं किशोरियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है जिससे वो बेहतर स्वस्थ्य के साथ अपना जीवन बेहतर कर सके। उन्होंने कहा कि यह देखा गया है कि महिलाएं दांतों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करती हैं जिससे अन्य घातक बीमारियों की शुरुआत भी होती है। संस्था की कार्यक्रम प्रबन्धक कौशिकी ने पूरा समन्वय किया और संस्था की तरफ से रोशनाबाद और रपरा गांव के बच्चों ने वॉलंटियर का काम किया और गांव की महिलाओं को बुलाने का काम किया। लगभग 100 से अधिक लोगों के दांतों की जांच की गई।